Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : पुलिस स्मृति दिवस पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं “समाज में पुलिस की भूमिका” विषय

कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में पुलिस विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं “समाज में पुलिस की भूमिका” विषय पर भाषण जी सर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आधुनिक हथियारों की जानकारी से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगद्वाज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी (साइबर सेल प्रभारी, कोरबा), विकेश्वर प्रताप सिंह एवं संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निर्णायक एवं मार्गदर्शक के रूप में डॉ. एल. एन. कंवर, डॉ. एस. के. गोभिल, डॉ दिनेश श्रीवास, एवं प्रोफेसर सुशील गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर मधु कंवर उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन किया।

“समाज में पुलिस की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पुलिस की समाज सेवा, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संकट प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रभावशाली तर्क रखे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही:-

1. कुमारी ईशा गुप्ता – प्रथम स्थान

2. कुमारी सुषमा बंजारे – द्वितीय स्थान

3. कुमारी रेणुका धिवर – द्वितीय स्थान

4. कुमारी अंकिता टोप्पो – तृतीय स्थान

5. कुमारी अंकिता शर्मा – तृतीय स्थान

अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ:-

कुमकुम कंवर, सिवंगी सोनी, सिंधु सिंह नेताम, संतोषी कंवर, चमेली, सीमा मंझवार, विकिता श्रीवास, कोमल साहू, सीमा साहू, मुस्कान रानी।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले को उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया शेष अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

शस्त्र प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आधुनिक हथियारों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की और पुलिस अधिकारियों से उनके उपयोग, रखरखाव एवं संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

साथ ही साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त आभार प्रदर्शन के

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन