Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : कलेक्टर ने गढ़ उपरोड़ा में ग्रामीणों से सीधे सुनी समस्याएँ। प्रधानमंत्री आवास और जनमन आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा,

कोरबा (न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री अजीत वसंत आज कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं।

इस दौरान उन्होंने गाँव में चल रहे प्रधानमंत्री आवास एवं विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए बन रहे पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने हितग्राहियों के घर जाकर निर्माणाधीन पीएम आवास और पीएम जनमन आवासों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवासों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने गाँव की महिलाओं से चर्चा करते हुए महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के लाभ की जानकारी प्राप्त की।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर माह महतारी वंदन योजना की राशि समय पर प्राप्त होती है, साथ ही उनके राशनकार्ड और आयुष्मान कार्ड भी सक्रिय हैं, जिससे वे शासन की योजनाओं का लाभ उठा रही हैं।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत गाँव में पानी की आपूर्ति की स्थिति भी जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि पानी आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा या खराबी उत्पन्न होती है, तो ग्राम पंचायत के माध्यम से संधारण कार्य तुरंत किया जाए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध जल आपूर्ति मिलती रहे।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन