Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को डराने धमकाने वाला आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान): आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । नाम आरोपी- ईश्वर यादव पिता रघुनंदन यादव उम्र 23 साल निवासी काठाकोनी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 08.11.2023 को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम काठाकोनी निवास ईश्वर यादव अपने पास धारदार तलवार को रखकर काठाकोनी बाजार के पास घुम रहा है, जो किसी भी किस्म का अपराध घटित कर सकता है। उक्त सूचना की तस्दीकी हमराह स्टाफ तथा गवाहो से की गई। आरोपी को ग्राम काठाकोनी बाजार के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अपने पास एक धारदार तलवार रखा हुआ मिला। आरोपी को धारदार हथियार रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ0 का नोटिस देकर धारदार हथियार रखने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। आरोपी द्वारा धारदार हथियार रखने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज होना लिखित में दिया है। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध न्यायिक तैयार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।   उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, पवन सिंह ठाकुर, रूपेश कौशिक का विशेष भूमिका रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन