: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई।
Fri, Jan 17, 2025
सक्ती( न्यूज़ उड़ान) कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/1/25 को वार्ड नंबर 19 सोंठी थाना सक्तीनिवासी पदमा बाई सतनामी पति विनोद सतनामी के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर ग्राहकों को महुआ शराब बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीददारी कराई गई । महुआ शराब बिक्री की पुष्टि पर छापामार कार्रवाई की गई ।काफी छानबीन के बाद पदमा बाई के कमरे में रखे डीजे के म्यूजिक बाक्स के अंदर छिपाकर रखा 2 नग बड़ी प्लास्टिक की पन्नी प्रत्येक में भरा 15 लीटर महुआ शराब और ग्राहकों को बेचने के लिए 10 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली महुआ शराब बरामद किया गया।इस प्रकार कुल 31.5 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त - सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी स्टाफ भारती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।आबकारी वृत्त - सक्ती
* कुल कायम प्रकरण - 01
* कुल जप्त मात्रा - 31.5 लीटर महुआ शराब
* धारा - 34(1)(क), 34(2) , 59(क)गिरफ्तार आरोपी- 1
: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई ।
Mon, Jan 13, 2025
सक्ती (न्यूज़ उड़ान) कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12/1/25 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर । वार्ड नंबर 1 सतनामी मोहल्ला थाना सक्ती
निवासी गंगा बाई पति स्व रामरतन* से कुल 4 प्लास्टिक बोतलों प्रत्येक में 2 लीटर महुआ शराब कुल 8 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया ।इसके साथ वार्ड नंबर 1 सतनामी मोहल्ला थाना सक्ती
निवासी शिवबाई पति बिसाहू* के घर छापामार कार्रवाई में चढ़ी महुआ शराब भट्ठी से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया । दोनों आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। इसके साथ वार्ड नंबर 1 सतनामी मोहल्ला थाना सक्ती
निवासी जया जाटवर पति श्यामलाल के घर छापामार कार्रवाई में हरी प्लास्टिक बोतल में भरा 02 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क का प्रकरण दर्ज किया गया।
वार्ड नंबर 1 सक्ती में छोटी नहर किनारे प्लास्टिक बोतलों, बोरी में भरा छिपा कर रखा 76 लीटर महुआ शराब और 10 प्लास्टिक डिब्बे व 10 प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 400 किलो महुआ लाहन लावारिस हालत में बरामद किया गया। प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त - सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान,आबकारी प्रधान आरक्षक गोपाल डनसेना, रघुनाथ पैकरा, आरक्षक विष्णु प्रसाद कौशिक, संजीव भगत आबकारी स्टाफ भारती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।आबकारी वृत्त - सक्ती
* कुल कायम प्रकरण - 04
* कुल जप्त मात्रा - 96 लीटर महुआ शराब + 400 किलो महुआ लाहन
* धारा - 34(1)(क)(च), 34(2) , 59(क)गिरफ्तार आरोपी- 3
: लोहे का बना धारदार चापड को लहराने वाले आरोपी पर सीपत पुलिस का प्रहार।
Thu, Jan 9, 2025
बिलासपुर ( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.01.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मड़ई, ग्राम पंचायत गेट के पास मेनरोड में एक व्यक्ति लोहे का बना धारदार चापड पकडा हुआ है और लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। इसके पूर्व भी लोगों को गाली गलौज कर डराता धमकाता है, इसके द्वारा गांव में भय का माहौल बनाया जाता है। कि सूचना पर तत्काल थाना सीपत टीम आरोपी को पकडने के लिए घटना स्थल रवाना किया गया मुखबिर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर व्यक्ति को पकडा गया। पुछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार सोनझरी पिता स्व मनोहर सोनझरी उम्र 54 साल निवासी मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग बताया। जिसे गिरफ्तार किया गया एवं एक नग लोहे का बना धारदार चापड को जप्त किया गया है। आरोपी आलोक कहरा के उपर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनी भारत सिंह मरकाम, आरक्षक सुधीर कुजुर, आरक्षक शरद साहू का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार सोनझरी पिता स्व मनोहर सोनझरी उम्र 54 साल निवासी मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग