Wednesday 15th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फर

सक्ती जिले के पावर प्लांट में दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक, राहत सहायता की घोषणा।

Rajouri Police Arrests Drug Peddler, 7 Grams Of Heroin Like Narcotic Substance Recovered in Thanamandi.

राजौरी दिवस के उपलक्ष्य पर वैद प्रचार मंडल आर्य समाज रामपुर राजौरी में हवन-यज्ञ आयोजित कर बलिदानियों को किया याद ।

: महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक साबित होगा - सरोज पांडेय

सरोज पांडेय ने महतारी वंदन की शुरुआत करते महिलाओं को 1000 महीना देने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार, आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। मोदी की पूरी होती गारंटी का स्वागत करते हुए कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है।   छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए "महतारी वंदन योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान किया जाना हैं। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। प्रतिमाह 1 हजार रुपये की यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य को बढ़ावा देने में मदद करेगी और हम सभी को गर्व है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद सुशासन की पुनर्स्थापना हुई है इसलिए प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं । आज छत्तीसगढ़ की महतारी, दीदियों, बहनों के लिए वो ऐतीहासिक दिन है जो सदैव सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा । आज का यह दिन न केवल उन्हें आर्थिक सहायता करने का दिन है, अपितु महिलाओं को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से जीने की नई आशा प्रदान करने वाला दिन है । अब हर महीने जब महतारी बहनों को उनके खाते में सीधे 1000 रु मिलेंगे तो छत्तीसगढ़ की महिलाएं और सशक्त होंगी । भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने भावविभोर करने वाली इस ऐतिहासिक योजना से प्रदेश की महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की महिलाओं की ओर से आभार ब्यक्त किया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन