Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: वार्ड 32 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ।

Vivek Sahu

Sat, Feb 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 32, पोड़ी बाहर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी दीदी चंद्रकली शिव जायसवाल जी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री, युवा हृदय सम्राट श्री विकास रंजन महतो जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया गया।   कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा जी, अशोक चावलानी, दीप नारायण सोनी ,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल जी को समर्थन देने की बात कही और वार्ड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई।   उपस्थित नागरिकों ने भाजपा के नेतृत्व पर विश्वास जताया और कहा कि वार्ड 32 में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। भाजपा प्रदेश मंत्री श्री विकास रंजन महतो जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र बनेगा, जहां वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान को गति देने और हर घर तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।   भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प जनता की सेवा करना है, और वार्ड 32 की जनता इस बार भाजपा को मौका देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।   कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ चंद्रकली शिव जायसवाल जी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।   कार्यालय उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर सभी ने एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी शक्ति से कार्य करने का वचन दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल चुनावी माहौल को और अधिक ऊर्जावान बनाया, बल्कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को भी दर्शाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन