Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न पर कुल 17 कार्यवाही की गई।

Vivek Sahu

Fri, Jan 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) ध्वनी प्रदूषण रोकथाम हेतु जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत् की कार्यवाही की गई है।   कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 17 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 39,100 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया।   कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। *कोरबा पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सुरक्षित रहें व साथ ही साथ मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें, और अगर कही मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे।   ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करे।इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन