Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी सुविधा, MJM हॉस्पिटल में जुलाई माह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल जारी।

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

: 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Vivek Sahu

Tue, Dec 27, 2022

कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा,जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को पेट्रोलिंग एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिला कि ग्राम पंचायत पोड़ी के मोहल्ले में 1 युवक के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है पाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए हुलिया अनुसार युवक को पकड़े जिस पर आरोपी पवन साहू निवासी पोड़ी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रहा था। घटना स्थान पर दबिश देकर मौके पर पवन साहू को शराब बेचते पाया गया जिसके पास जारकिन में 13 लीटर भरा हुआ कच्चे महुआ शराब जप्त किए गए। अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने पाए जाने पर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध न्यायिक रिमांड तैयार कर मान. न्यायालय पेश किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में एस आई महेंद्र पांडे प्रधान ईश्वर राजपूत, आरक्षक गीतेश देवांगन, आदि का सक्रिय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन