Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कुंभ सड़क हादसे में मृतकों के निवास पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा।

Vivek Sahu

Wed, Feb 19, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 श्रद्धालुओं की कुंभ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुखद मृत्यु के बाद रविवार देर रात सभी के पार्थिव शरीर कोरबा लाए गए। मंगलवार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा और उनके साथ पार्षद राधा महंत शोकाकुल परिवारों के निवास पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि और सहायता का आश्वासन। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि मृतकों में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भी थे, जिनकी असमय मृत्यु अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि शोकाकुल परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए पार्टी तत्पर रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन