Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी सुविधा, MJM हॉस्पिटल में जुलाई माह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल जारी।

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

: फार्म हाउस के पास मिली मादा भालू की लाश

Vivek Sahu

Wed, Dec 14, 2022

कोरबा। कटघोरा वन मंडल घने वन से अच्छादित है जहां विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणियों का बसेरा है। लेकिन पिछले कुछ समय से जंगल में वन्य प्राणियों को बेहतर रहवास नहीं मिल पा रहा है।  इस कारण लगातार वन्य प्राणी भटक कर रिहायशी क्षेत्र पहुंच रहे हैं और उनकी मौतें भी हो रही है। नया मामला कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में सामने आया है। जहां लाफा गांव में कौशिक फार्म हाउस के पास एक मादा भालू की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। ग्रामीणों ने सुबह जब भालू की लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। भालू के शव मिलने की सूचना पाते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। भालू की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

2 दिन पहले ही कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में ही एक मादा भालू अपने शावक के साथ एक ग्रामीण के घर में घुस गई थी। वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों भालू को बाहर निकाला था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन