Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: जनता के आशीर्वाद से नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में सोनी कुमारी झा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन जी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सम्मानिय

Vivek Sahu

Sun, Feb 23, 2025
जनता के आशीर्वाद से नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में सोनी कुमारी झा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन जी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सम्मानिय विकास रंजन महतो जी से उनके निवास पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा विकास झा जी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।   माननीय लखनलाल देवांगन जी ने कहां की संगठन ने एक ऊर्जावान कार्यकर्ता के ऊपर विश्वास किया और फलस्वरुप आज नगर पालिका परिषद बाँकी मोगरा में संगठन को विजय हासिल हुई। जनता ने जिस विश्वास से भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट दिया है उस पर संगठन एवं विष्णु देव की सरकार खरी उतरेगी एवं समूचे पालिका क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी। प्रदेश मंत्री श्री विकास रंजन महतो जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं उनके संगठन के प्रति निष्ठा को गौर से देखते रहती है और समय आने पर उन्हें आगे बढ़ाती है। उसी का ही परिणाम है कि बाँकी मोंगरा पालिका क्षेत्र में भाजपा का पालिका अध्यक्ष के रूप में परचम लहरा रहा है, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया। विकास झा के साथ मंडल अध्यक्ष भाजपा उदय शर्मा, मंडल महामंत्री अश्वनी साहू, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा रामप्रसाद डहरिया, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुंदर बंजारे, मंडल कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र साहू, मंडल मंत्री युवा मोर्चा रवि सिंह, जिला सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ प्रदीप अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मुकेश झा, नितिन वर्मा, सोनू श्रीवास एवं अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन