Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप की तिथि में परिवर्तन,प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं खेल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Vivek Sahu

Wed, May 14, 2025
कोरबा/ अखिल भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में पांचवीं बार किया जा रहा है। यह रात्रिकालीन फुटबॉल चैम्पियनशिप 18 मई से 25 मई 2025 तक घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में संपन्न होनी थी, किंतु राज्य शासन द्वारा घोषित ग्राम सुराज कार्यक्रम के कारण इसकी तिथि में परिवर्तन प्रस्तावित किया गया है। अब यह आयोजन 05 जून से 11 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महिला फुटबॉल महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं महापौर संजू देवी राजपूत के निर्देशन में 14 मई 2025 को जिलाधीश को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। महासंघ के प्रतिनिधियों ने खेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तिथि परिवर्तन की औपचारिक जानकारी दी। चैम्पियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल महासंघ के प्रदेश सचिव साजी टी जान को सौंपी गई है, जो आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था एवं समन्वय का दायित्व निभाएंगे। आयोजन को भव्य और सफल बनाने की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री कप कोरबा 2025 के अंतर्गत आयोजित की जा रही 44वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप भी इसी दौरान प्रस्तावित है। राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय नियमों के तहत आयोजित होगी तथा भारत की दस संभावित महिला टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह आयोजन महिला फुटबॉल को प्रोत्साहन देने और राज्य व देश के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। शेख जावेद,साजी टी जान,दिब्येन्दु मृधा, सुनीता देवांगन,जानकी साहू स्मिता सिंह,हेमंत साहू उपस्थित थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन