Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा ।

Vivek Sahu

Sat, Apr 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस हर वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है, इसी परिप्रेक्ष्य में बाल्को कोरबा द्वारा भी अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत् डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में बाल्को प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने तीन श्रेणी में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों नें अपनी प्रतिभा का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम है श्रेणी 01. पहली से चौथी में प्रथम - रुरैबा फतीमा, द्वितीय - अदिति शर्मा, तृतीय - राज मोदी, श्रेणी 02. पांचवी से सातवीं में प्रथम - मानसी साहू, द्वितीय - सिद्धि साहू, तृतीय - अर्पिता केशरवानी श्रेणी 03. आठवी से दसवीं में प्रथम - गुंजन पोद्दार, द्वितीय - पीयूष मुखर्जी, तृतीय - प्रांजल साहू, सभी बच्चों को "बाल्को मितान भवन" में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री के.एन. सिंह जी, विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमर नारायण सिंह जी एवं विद्यालय की प्राधानाचार्य सुश्री रिंकू बैरागी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि "विद्या का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास नही अपितु व्यवहारिक जीवन के संकटों से जुझने की क्षमता भी प्रदान करना है, अग्निशमन दिवस इसी दिशा में एक सशक्त कदम है।" सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकें उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन