Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कलेक्टर और एसपी ने देर रात्रि कोरबा, कटघोरा में कानून व्यवस्था की ली जानकारी।

Vivek Sahu

Mon, Feb 10, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा और कटघोरा क्षेत्र का दौरा कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली।   उन्होंने कोरबा नगर निगम अंतर्गत घंटाघर चौक, रविशंकर शुक्ल नगर, मुड़ापार, ट्रांसपोर्ट नगर, कमला नेहरू महाविद्यालय पुरानी बस्ती, राताखार, ढ़ोढीपारा, कोहड़िया और कटघोरा के विभिन्न चौक चौराहों में भ्रमण किया। कलेक्टर और एसपी द्वारा चौक-चौराहों में तैनात पुलिस अधिकारियों, संबंधित थानेदारों और एसडीएम, एसडीओपी को भी कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त करने, अनाधिकृत रूप से लोगों के जमावड़े पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।   कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान आम मतदाताओं में किसी प्रकार का भय का वातावरण न रहे और वे शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर सकें, इसके लिए राजस्व और पुलिस की टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और किसी प्रकार के अफवाह फैलाकर कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन