Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

: कलेक्टर ने की 6वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की समीक्षा

Vivek Sahu

Sat, Sep 16, 2023
कोरबा  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में संचालित 6वां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यक्रम का प्रभारी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गजेन्द्र देवसिंह एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत पूरे सितंबर माह में 6वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वयन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चखियार द्वारा सभी विभागों को पोषण माह की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह का इस वर्ष का उद्देश्य मिशन पोषण 2.0 के आधार, जीवन चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना हैं। इस दृष्टिकोण में पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों-गर्भावस्था, शैशावास्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना हैं। 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में मुख्य रूप से महिलाओं और स्वास्थ्य, बच्चे एवं उनके शिक्षा, जेंडर संवेदी जल संरक्षण एवं प्रबंधन सहित आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों के लिए परम्परागत आहार पर केन्द्रित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन