Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

: बारिश में क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा वितरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Vivek Sahu

Tue, Sep 26, 2023
कोरबा  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर एसडीएम को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा प्रकरण तैयार कराकर सम्बंधित हितग्राहियों को वितरित करें। उन्होंने प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में नगरीय निकाय अंतर्गत इस सप्ताह से प्रारंभ होने वाले पट्टे वितरण की स्थिति की समीक्षा की और दावा आपत्ति प्राप्त कर नियमानुसार वितरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग अंतर्गत क्षतिग्रस्त नहर के मरम्मत की जानकारी प्राप्त कर प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य, ईपिक कार्ड के संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री कुमार निशांत, नगर पालिक निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन