Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

: कलेक्टर ने लिया स्ट्रांग रूम और मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा

Vivek Sahu

Wed, Sep 6, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज में निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण सहित निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को पैक करने, बेरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग,प्रकाश व्यवस्था के संबंध में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम आयुक्त,पीएचई को निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन, काउंटिंग रूम,डिस्पैच सेक्शन के संबंध में भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, लोक निर्माण विभाग के ईई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन