Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: होली एवं रमज़ान के दौरान नक़बज़नी एवं घरों में चोरी से बचाव हेतु कोरबा पुलिस की व्यापक अपील।

Vivek Sahu

Thu, Mar 13, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )होली एवं रमज़ान जैसे पर्वों के दौरान नागरिकों के यात्रा पर जाने अथवा घरों के अस्थायी रूप से सूने रहने की संभावना को देखते हुए, कोरबा पुलिस द्वारा नक़बज़नी एवं घरों में चोरी जैसी घटनाओं से बचाव हेतु संपूर्ण जिले में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों, RWA प्रतिनिधियों, NTPC, SECL, CSEB, BALCO के आवासीय परिसरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा कर विस्तृत सलाह दी गई। नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश। 1. घर पूरी तरह सूना न छोड़ें यदि परिवार के सदस्य किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर को पूरी तरह खाली न छोड़ें। 2.किसी विश्वसनीय व्यक्ति या रिश्तेदार को अस्थायी रूप से घर में रहने के लिए कहा जा सकता है। 3. विश्वसनीय पड़ोसियों को सूचित करें। घर बंद करने से पहले आस-पड़ोस के विश्वसनीय लोगों को सूचित करें ताकि वे समय-समय पर निगरानी रख सकें। 4. CCTV कैमरे लगवाएं और उनकी जांच कर लें। मुख्य द्वार, पार्किंग, पिछवाड़ा, सीढ़ियाँ, गैलरी इत्यादि क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगवाएं। लगे हुए कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे चालू स्थिति में हैं। 5. कीमती सामान घर में न छोड़े। नगदी, आभूषण, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि को यथासंभव बैंक लॉकर में सुरक्षित रूप से जमा करें, ताकि उनका दुरुपयोग या चोरी की संभावना न रहे। 6. सुरक्षित ताले और ग्रिल्स का प्रयोग करें। दरवाज़ों, खिड़कियों, बालकनी एवं टेरेस पर मजबूत ताले, सुरक्षा ग्रिल्स एवं लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें। 7. चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आवासीय परिसर, अपार्टमेंट या कॉलोनी में चौकीदार/गार्ड की ड्यूटी सूचीबद्ध रूप में रखें और यह सुनिश्चित करें कि रात्रि गश्त होती रहे। 8.अनजान लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखें। किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा घरों के आस-पास चक्कर लगाना, पूछताछ करना या निगरानी करना संदिग्ध हो सकता है। तुरंत पुलिस को सूचित करें। 9. सोशल मीडिया पर यात्रा की सूचना न डालें अपनी यात्रा या अनुपस्थिति की सूचना सोशल मीडिया पर न डालें। यह जानकारी अपराधियों के लिए मददगार बन सकती है। 10. कॉलोनी/समूह में सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करें। रात के समय सामूहिक व्हाट्सएप ग्रुप, सामूहिक गश्त या कॉलोनी वॉच ग्रुप की व्यवस्था को सक्रिय करें। सभी पुलिस थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी कराकर नागरिकों को सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सतर्कता बरतें, पुलिस से समन्वय बनाकर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम (Dial 112) को दें। कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन