Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी सुविधा, MJM हॉस्पिटल में जुलाई माह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल जारी।

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

: दांतों के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए नही जाना पड़ेगा जिले से बाहर :-डॉ.सरफराज खान

Vivek Sahu

Sun, May 7, 2023

कोरबा। जिले में पहली बार सिटी डेंटल केयर हॉस्पिटल ने डिजिटल सिस्टम के अंतर्गत लगाया सी.बी.सी.टी मशीन एवं इंट्रा ओरल स्कैनर मशीन । सिटी डेंटल केयर हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर शरफराज खान ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की जिले में दांतो के मरीज की तादाद दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए एवं मरीजों की सहूलियत को देखते हुए सी.बी.सी.टी
मशीन एवं इंट्रा ओरल स्कैनर मशीन को लगाया गया है । जिससे दांतो की

डिजिटल जांच कर 30 सेकेंड के भीतर बीमारी का पता चल जायेगा । इस मशीन के द्वारा डाइमेंसनल जांच की सुविधा होगी जिससे मरीज के दांतों के अंदर के रोग के अलावा दांतो की सेटिंग एवं दांतो का माप भी आसानी से लिया जा सकेगा,साथ ही रूट कैनाल में जहा मरीजों को कई बार हॉस्पिटल का दौरा करना पड़ता था अब आसानी से रूट कैनाल के मरीजों के लिए भी यह मशीन मददगार साबित होगी। जिससे आस पास के जिले सहित कोरबा जिले के मरीजों को अब दांतो से संबंधित गंभीर से गंभीर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना नहीं पड़ेगा, साथ ही इस मशीन द्वारा जांच करने पर जहा बाहरी शहरों में 2500/- से 3000/- लिया जाता है वहीं सिटी डेंटल केयर हॉस्पिटल में मात्र रुपए 500/- में किया जाएगा ।

इस दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों ने डेंटल केयर हॉस्पिटल के टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उद्घाटन समारोह मे डॉक्टर सनोबर खान सहित सिटी डेंटल हॉस्पिटल की पूरी टीम के साथ क्षेत्र के नागरिकगण मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन