Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कोरबा:- सीतामढ़ी निवासी के रुप में हुई कार चालक की पहचान, एक महिला के साथ होने की चर्चा, फॉरेंसिक जांच में एक ही व्यक्ति की अस्थि मिली

Vivek Sahu

Thu, Apr 17, 2025
कोरबा/ लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर एक कार में सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी के रुप में हुई है। वह उज्जैन जाने की बात कह घर से निकला था। घटना कटघोरा-पेंड्रारोड मार्ग पर लैंगा तिलाईडाड के पास हुआ। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा-कारीमाटी के पास रात करीब दो बजे घटना हुई। बताया जा रहा है कि कार कोरबा की ओर आ रही थी। कारीमाटी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक कार से बाहर नहीं निकल सका। जलने से सीट पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने स्थल पर जांच पड़ताल की। तेज रफ्तार में थी कार पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर कार में चालक का ही शव दिखाई दे रहा था। जांच के दौरान मालूम चला कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक छह सीतामणी स्टेशन के सामने निवासरत भुवन महंत ऑल्टो कार चला रहा था। वह किसी काम से गया था और वापस लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी। रात ज्यादा होने से चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पेड़ से जा टकराई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। पेड़ से कार टकराने के नहीं मिले निशान घटना के बाद इस बात की चर्चा थी कि कार में दो लोग सवार थे, लेकिन फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने केवल एक व्यक्ति की अस्थि मिलने की पुष्टि की। पेड़ से टकराने के निशान भी कार में नहीं मिले हैं। कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। थाना प्रभारी ने कहा कि शव पूरी तरह जल चुका था। केवल हड्डियां ही मिली हैं। दूसरे तथ्यों की भी जांच की जा रही। साथ में निकली थी एक और महिला सीतामढ़ी में रहने वाले भुवन महंत की पत्नी को मौके पर पुलिस लेकर पहुंची। कार की शिनाख्ती की कार्रवाई कराई जा रही। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। मोहल्ले से एक महिला भी लापता है। चर्चा यह है कि यह महिला भी भुवन के साथ निकली थी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन