Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

: मतदान प्रक्रिया के संबंध में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Vivek Sahu

Mon, Sep 25, 2023
कोरबा  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रक्रिया एवं ई.व्ही.एम. के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे की उपस्थिति में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला पंचायत कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एम. एम. जोशी, श्री बी.एस. राव, श्री शिव दयाल पटेल, श्री गौरव शर्मा के द्वारा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया के तहत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों के कार्य एवं दायित्व तथा सामग्री प्राप्ति/मतदान दिवस को किये जाने वाले उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा ई.व्ही.एम एवं व्हीव्हीपैट के संचालन एवं सीलिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांचों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार, नायब तहसील सहित विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन