Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी सुविधा, MJM हॉस्पिटल में जुलाई माह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल जारी।

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

: छत्तीसगढ़. प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया

Vivek Sahu

Thu, Mar 2, 2023

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला सूरजपुर में भाजपा युवा मोर्चा के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह पर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा कोरबा नगर मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया तथा चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना को ज्ञापन सौंपकर आरोपी रेत माफियाओं पर जल्द से जल्द तथा कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के गृहमंत्री को सचेत किया गया कि आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही न होने पर भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ उग्र प्रदर्शन करने को विवश होगी।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कोरबा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर, जिला मंत्री वैभव शर्मा, सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, भाजयुमो कोरबा नगर मंडल महामंत्री दीनदयाल पटेल, नवनीत राहुल शुक्ला, भाजयुमो दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, मुकेश आदिले, महेंद्र कुमार पटेल, राहुल श्रीवास, सचिन पटेल, तनय गोस्वामी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन