Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

: युक्तियुक्तकरण अपडेट पद छिपाकर काउंसलिंग करने का आरोप, कोरबा में हुआ व्यापक विरोध शुरू, साझा मंच ने कहा, पारदर्शिता का अभाव।

Vivek Sahu

Sat, May 31, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने आरोप लगाया है की शिक्षा विभाग में काउंसलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है।   अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं, इसका साफ उदाहरण एक डीईओ के द्वारा अपनी पत्नी को बहाल कर सुरक्षित जगह में पदस्थापना करना है। आज कोरबा में काउंसलिंग है लेकिन जो आसपास के पद है उसको छुपाया गया है, रिक्त पदों को पूर्व से प्रकाशित नहीं किया गया है। संजय शर्मा प्रदेश संचालक ने शिक्षा सचिव महोदय से आग्रह किया है की युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पारदर्शिता पूर्वक पूर्ण नहीं की जा रही है, इसलिए इस पर आवश्यक निर्देश जारी किया जावे।   उन्होंने आगे कहा है अतिशेष की सूची प्रकाशित हुए बिना ही काउंसलिंग का तिथि निर्धारित किया जा रहा है। अतिशेष की सूची आज भी कई जिलों में प्रकाशित नहीं हुआ है और एक, दो और तीन मई को काउंसलिंग करने की तिथि प्रकाशित हो चुका है, गुप्त सूची बनाकर क्या घालमेल किया जा रहा है,?   साफ जाहिर है कि पारदर्शिता का प्रत्येक जिले में पूर्णतः अभाव है और यही कारण है की सूची को जारी करने के बाद दावा आपत्ति का समय नही दिया जा रहा है, शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों के साथ जिन स्कूलों में पोस्टिंग किया जाना है उनकी सूची सोशल साइट पर और कार्यालय के बाहर चस्पा किया जाना चाहिए।   https://youtu.be/LErEpq-mCDY?si=kIzYCv2XAOOIEn-b     काउंसलिंग के दौरान सारे पदों को सार्वजनिक करना चाहिए, प्रथमतः जिनका नाम काउंसलिंग में बुलाया जा रहा है उन्हें ही एकल शिक्षकीय व शिक्षक विहीन शालाओं में पोस्टिंग किया जाना चाहिए।   ऐसी प्रक्रिया का भी पालन नहीं हो रहा है इससे यह स्पष्ट हो रहा है की जिला में अधिकारी लीपा पोती करने पर आमादा है प्रत्येक जिला में जिला जिला शिक्षा अधिकारी इस पर मनमर्जी कर रहे हैं, हालांकि जिम्मेदारी जिलाधीश महोदय को दिया गया है लेकिन इस पर अपेक्षित पारदर्शिता का अभाव प्रत्येक जिले में है।   आज भी प्रदेश के अधिकांश जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के पालन हेतु अतिशेष की सूची का प्रकाशन नहीं हुआ है और सभी जगह से यह खबर आ रही है कि एक दो और तीन मई को काउंसलिंग रखा गया है जबकि जिन स्कूलों में पोस्टिंग किया जाना है उन्हें भी सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं दिखाया जा रहा है।   https://youtu.be/76HlUoFrSsw?si=_kyaCEpVENcpjoo_     जिला शिक्षा की हठधर्मिता, बेलगाम और गलत प्रणाली पर कार्य करने का उदाहरण है।   प्रक्रिया में सुधार व पारदर्शिता के बिना पूरे प्रदेश के शिक्षको को परेशान किया जा रहा हैं और अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं, इसकी जबरदस्त खिलाफत पूरे प्रदेश में की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन