Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: जैनिज्म एक सूक्ष्म धर्म है,सेवा भाव में सबसे अग्रणी रहते - आशुतोष पांडे।

Vivek Sahu

Fri, May 2, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने पुराना बस स्टैंड जैन भवन कोरबा में अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन किया। आयुक्त का संदेश आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा कि जैन धर्म एक अद्भुत धर्म है, जिसमें प्रत्येक वर्ष अपने लोगों से क्षमा मांगने और समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करने अदभुत परंपरा है।   उन्होंने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन का यह संयुक्त प्रयास सराहनीय है और सभी व्यक्तियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। *शिविर की सफलता* इस शिविर में लगभग 200 लोगों ने लाभ उठाया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।   यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि जैन समाज के मूल्यों और सिद्धांतों को भी प्रदर्शित किया। *विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति* विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए सूर्य नारायण केसरी जी ने भी अपोलो हॉस्पिटल एवं महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की सामाजिक सेवा की तारीफ की और कहा कि यह एक सामाजिक संस्था है जो समय-समय पर शिविर का आयोजन करती रहती है और उन्हें हमेशा सहयोग करती है।   महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन और अपोलो हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगियों को बधाई और आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्मृति चिन्ह देकर के सभी अतिथियों का सम्मान किया इस अवसर पर ईश्वर में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल, राजेंद्र तिवारी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन,प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, संरक्षक मनोज शर्मा,नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी पारस जैन, समाजसेविका भगवती अग्रवाल ,शोभा केडिया, उमा बंसल, कविता अग्रवाल ,जैन बहू मंडल के अध्यक्ष पूर्णिमा जैन,मनीष जायसवाल,अपोलो से आए डॉक्टर संकेत ठाकरे, डॉ आकाश गर्ग, डीआर मंडार गोकते, डॉक्टर सोफिया सुल्तान, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ विनय कुमार, डॉ निखिल सिंघानिया एवं डॉ विक्रम साहू, अपोलो हॉस्पिटल की कोऑर्डिनेटर अजय जाडे और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य अध्यक्ष महावीर जैन ,सचिव संतोष जैन, कमल जैन, अमित जैन ,नरेश जैन ,प्रेम प्रकाश गुप्ता, नितिन चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल, राजेश सलूजा,महेंद्र चोपड़ा,गौतम जैन, नीरज जायसवाल, निकेश अग्रवाल ,प्रकाश अग्रवाल, अंकित जैन ,धर्मेंद्र जैन, सतनाम सिंह मल्होत्रा, राजू धारीवाल, उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन