Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

सभी पीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करें । कलेक्टर कुणाल दुदावत

महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च।

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

: गर्मियों में कोरबा के जंगल बने बच्चों के लिए प्राकृतिक प्रयोगशाला

Vivek Sahu

Sat, May 18, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )गर्मियों में एग्जाम ख़तम होते ही लोग अपने घर निकल जाते हैं लेकिन कोरबा के जंगलों में एक ऐसा प्रयोग हो रहा जिसमे अलग अलग कॉलेज के बच्चे किताबों में पढ़ने वाले ज्ञान का प्रयोग जंगलों में सीख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में किंग कोबरा प्रोजेक्ट चल रहा है जिसमे वन विभाग के मार्गदर्शन में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की अध्ययन दल जंगलों के अलग अलग हिस्सों में इस दुर्लभ जीव किंग कोबरा और उनके रहवास पे अध्ययन कर रही हैं। ऐसे में कोरबा वन मंडल एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्राकृतिक प्रयोगशाला के तर्ज पर कॉलेज के पढ़ने वाले बच्चों को इस प्रोजेक्ट टीम के साथ जंगलों में विभिन्न शाशनिक विषयों को सीखने का मौका दिया । पिछले कुछ महीनो में राज्य के अलग अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले जूलॉजी, बॉटनी, मैनेजमेंट आदि विषयों के छात्र आये और किंग कोबरा टीम के साथ कई विषयों को जंगलों में सीखा. जिसमे जीवों की पारिस्तिथिकी, वन्यजीव संरक्षण और उसमे विज्ञानं का महत्व, पेड़ पौधों की पहचान करना, वन्यजीवों और उनके रहवास में सम्बन्ध आदि। इस सजीव प्रयोगशाला में वन विभाग के कर्मचारी वन एवं वानिकी के सम्बन्ध में बच्चों को जमीनी स्तर पर अवगत कराया जो बच्चे अपने पाठ्यक्रम में पढ़ते हैं। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के एक्सपर्ट्स वन्यजीवों की पहचान करना, किंग कोबरा के साथ साथ अन्य जीवों के संरक्षण पे बच्चों को सिखाया। इस प्रोजेक्ट के दौरान बच्चों को स्थानीय समुदायों के साथ मिलने, उनके रहन-सहन और वनों का उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव को समझ रहे हैं। गर्मियों में बच्चों को यह प्रयोगशाला पसंद आ रही हैं और कई दुर्लभ जीवों को देखने का मौका मिल रहा । बच्चों का कहना था की किंग कोबरा प्रोजेक्ट उन्हें ऐसा मौका दे रहा की वे मोबाइल और लैपटॉप से अलग होकर कुछ पल प्रकृति की गोद में बिताएं। इसी तर्ज पर 22 मई विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर कोरबा वन मण्डल द्वारा एक दिवसीय Bio Diversity walk लेमरू एलीफेंट रिजर्व में आयोजित कर रहीं हैं जिसमें मुख्य आकर्षण रिवर वाक, टेकिंग, बर्ड वाचिंग, औषधीय पौधों की पहचान आदि रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन