Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

कोरबा : सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश।

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पुलिस की अपील, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी निगरानी।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से “ सजग कोरबा – सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत आज कोरबा पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित थाना /पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में निकाला गया फ्लैग मार्च टी.पी. नगर चौक से प्रारंभ होकर शारदा विहार तिराहा, सुनालिया चौक, पावर हाउस रोड, ओवर ब्रिज के नीचे होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च में लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्पष्ट संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस द्वारा नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक पर्व एवं आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, जिससे जिले में आपसी विश्वास, भाईचारा एवं सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन