Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं को लेकर कोरबा पुलिस की जनता से अपील।

Vivek Sahu

Fri, Apr 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले में लगातार बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु सतर्कता बढ़ा दी गई है।   गर्मी के इस मौसम में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी आगजनी का कारण बन सकती है, जिसे देखते हुए शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को और सघन किया गया है।   हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर वाहनों में शॉर्ट सर्किट या अधिक गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।   इन घटनाओं में तेज़ी से आग फैलने का खतरा रहता है, जिसे समय रहते दमकल एवं पुलिस दल द्वारा नियंत्रित किया गया। कोरबा पुलिस की जनता से अपील: वाहन चालकों से अनुरोध है कि गाड़ियों की नियमित सर्विसिंग कराएं एवं वायरिंग की जांच करवाएं। पेट्रोल या डीजल वाहनों में टंकी ओवरफिल न करें। वाहन में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ (जैसे परफ्यूम स्प्रे, लाइटर आदि) खुले में न छोड़ें। एयर कंडीशनर (AC), कूलर, रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें: ओवरलोडिंग से बचें और समय-समय पर सर्विसिंग कराएं। खुले तार और जर्जर उपकरणों का प्रयोग न करें। AC और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लगातार लंबे समय तक न चलाएं, बीच-बीच में बंद कर दें जिससे ओवरहीटिंग से बचा जा सके।   आग लगने की किसी भी घटना की तुरंत सूचना दें: फायर स्टेशन, कोरबा: +91 7759 226922 डायल 112 कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि इस भीषण गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन