Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: सर्वमंगला चौक में कोरबा पुलिस ने किया प्याऊ का शुभारंभ ..राहगीरों को CSP ओर TI ने पिलाया पानी और बांटे छायादार पौधे…

Vivek Sahu

Wed, Apr 23, 2025
कोरबा। पुलिस कप्तान सिद्दार्थ तिवारी के निर्देश पर ऊर्जानगरी में सामुदायिक पुलिसिंग का असर दिखने लगा है। कप्तान के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना चौकियों में प्याऊ खोला जा रहा है। जिससे राहगीरों को तप्ती गर्मी से राहत मिल सकें। इस कड़ी में बुधवार को सर्वमंगला के समीप प्याऊ का शुभारंभ कर दर्री सीएसपी विमल पाठक ने राहगीरों को पानी पिलाया और छायादार पौधे का वितरण किया।   बता दें कि अप्रेल का महीना, दोपहर दो बजे का समय. आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है, धरती तप रही है. सूनी सड़क पे चल रहे राहगीर का गला सूखा है. ऐसे में उसको ठंडा पानी मिल जाए तो यह उसके लिए अमृत से कम नहीं है।     इस नेक काम की शुरुआत एसपी सिद्दार्थ तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में शुरू हुआ है। उन्होंने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कहा था कि गर्मी का दिन है तो थाना चौकियों में सार्वजनिक प्याऊ होना चाहिए। जिससे राहगीरों को भी पानी मिल सकें। उन्होंने कहा कि पहले भी लोग पुण्य के लिए पानी पिलाने कुंआ और तालाब बनवाते थे।       जिसका जीता जगाता उदाहरण आज भी गाँवो में देखने को मिल जायेगा। तप्ती गर्मी और लोगो के सूखते कंठ को राहत देना किसी संजीवनी से कम नही होता।   कप्तान के निर्देश पर अमल करते हुए सर्वमंगला चौकी के समीप दर्री सीएसपी विमल पाठक ने प्याऊ घर खोलकर राहगीरों को पानी पिलाया और छत्तीसगढ़ सरकार की मुहिम एक पेड़ मां के नाम पेड़ लगाने का संदेश देते हुए छायादार पौधे का वितरण किया।इस दौरान कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा , सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के साथ सर्वमंगला चौकी के स्टॉप उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन