Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: नगर पालिका परिषद दीपका ने पारित किया 68 करोड़ का वार्षिक बजट, पेयजल संकट समाधान व प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष जोर।

Vivek Sahu

Sat, Mar 29, 2025
दीपका (न्यूज उड़ान) नगर पालिका परिषद दीपका ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 68 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया। इस बजट में नगर क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। नगर पालिका परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत ने की, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सचिव के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। प्रमुख विकास कार्य: 1.अटल भवन एवं अटल परिसर का निर्माण: नगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशेष भवन और परिसर का निर्माण किया जाएगा।   2.वार्ड क्रमांक 11 के उद्यान का सौंदर्यीकरण: नागरिकों को स्वच्छ और हरियाली युक्त वातावरण देने के लिए वार्ड 11 में एक सुंदर उद्यान का निर्माण किया जाएगा।   3.काला मैदान का जीर्णोद्धार: इस योजना के तहत काला मैदान को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा।   4.वॉटर स्प्रिंकलर एवं फॉगिंग मशीन से प्रदूषण नियंत्रण: नगर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से वॉटर स्प्रिंकलिंग और फॉगिंग की जाएगी।   5.पेयजल आपूर्ति हेतु विशेष योजना: पेयजल संकट को देखते हुए कोरई नाला, देवरी नाला और एसईसीएल की निष्क्रिय खदानों से पानी लाकर नगर की जल आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा।   6.अन्य आधारभूत विकास कार्य: नगर में स्वच्छता, जल निकासी, सड़क सुधार एवं अन्य आवश्यक कार्यों को भी बजट में शामिल किया गया है। नगर के विकास को मिलेगी नई गति इस बजट के माध्यम से नगर पालिका परिषद दीपका का लक्ष्य नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, नगर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखना तथा समग्र विकास को गति देना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन