Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी सुविधा, MJM हॉस्पिटल में जुलाई माह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल जारी।

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

: इस्लामिक धर्मगुरु संग ननकीराम कंवर ने की मुलाकात- मांगी अमन चैन की दुआएं

Vivek Sahu

Wed, May 10, 2023

कोरबा। मैं दुनियाभर में अमन-चैन का पैगाम लेकर आया हूँ। अमन के इस पैगाम को लेकर आपके शहर आया हूँ। आर्थिक मुश्किलों के चलते जो लोग बगदाद नहीं जा पाते,उनके लिए बगदाद ही यहाँ उनके घर आ गया है।
उक्त बातें मुस्लिम समाज के धर्मगुरु सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के 28वीं पीढ़ी व गौस-ए-पाक की 18वीं पीढ़ी के शहज़ादे प्रिंस ऑफ ईराक़ अश्शाह हज़रत अल शैख अल सैय्यद हाशिम अल गिलानी अल हसनी वल हुसैनी अल कादरी अल बगदादी के हैं।
सैय्यदी से मुलाकात के लिए देर रात रामपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवरजी ने अपने भांचा व छग प्रदेश भाजपा सदस्य हाजी नूर मोहम्मद आरबी के साथ मिलकर धर्मगुरु से मुलाकात कर छत्तीसगढ़वासियों के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान हाजी शाकिर, अब्बास अत्तारी, हाजी इरफान आरबी, भाजपा कोरबा सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक न्याज नूर आरबी, धर्मगुरु के खादिम व समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन