Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

: एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम को आयोजन

Vivek Sahu

Wed, Aug 30, 2023
कोरबा।  एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गोपालपुर पुनर्वास में तीन दिवसीय महिलाओं के लिए प्रोजेक्ट पवित्र का कार्यक्रम चलाया गया। एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत और व्यक्तित्व विकास केन्द्र कोरबा (आर्ट ऑफ लिविंग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोजेक्ट पवित्र के समापन समारोह दिनांक 27.08.23 को संपन्न हुआ, जिसमें श्रीमति मधुमति राव,अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त शिविर में मासिक धर्म के दौरान अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके निदान वा राहत के उपाय बताये गए। साथ ही महिलाओं को योग आसन ,मुद्रा , भस्त्रिका,मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। शिविर में लगभग 60 महिलाएं लाभान्वित हुए। अध्यक्षा मैत्री महिला समिति ने अपने उदबोधन में सभी महिलाओं को शिविर में सिखाये गए, नियमों का नियमित पालन करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अपने सामाजिक कल्याण शाखा मैत्री बंधन के तहत मैत्री महिला समिति द्वारा शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को मेडिकल किट प्रदान किया गया. शिविर में मैत्री महिला समिति के अन्य पदाधिकारी, सी.एस.आर. के प्रतिनिधि, व्यक्तित्व विकास केंद्र के पशिक्षक एवं गाँव के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन