Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: पुरानी बस्ती कोरबा फिर मिला गौ वंश के अवशेष। गौहत्यारे को पकड़ने 15 हजार ईनाम की घोषणा।

Vivek Sahu

Sun, Feb 23, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुरानी बस्ती कोरबा में हसदेव नदी तट पर पुनः बछड़े का कटा हुआ पैर मिला है। आस पास के लोगो को इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना देने पर गौ वंश के अवशेष को दफन करा दिया गया। एक माह पूर्व भी बछड़े का कटा हुआ सिर और पैर हसदेव नदी घाट पर फेंका गया था। इन दोनों मामले में मांस भक्षण की नियत से बछड़े की हत्या कर अवशेष को नदी तट पर फेंका गया है।   पुरानी बस्ती कोरबा में लगातार गौ वंश की हत्या हो रही है जिसे क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है । पूरानी बस्ती कोरबा के नवनिर्वाचित पार्षद नूतनसिंह ठाकुर ने कोतवाली पुलिस पर तत्काल एफआईआर दर्ज दबाव बनाया उसके बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 325 BNS के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।   आरोपी को पकड़ने के लिए सूचना देने वाले को पार्षद नूतनसिंह ठाकुर ने 15000/- रू. नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा किया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखे पत्र में नूतनसिंह ने मामले की सूक्ष्म जांच करने तथा संदेहियों को‌ पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन