Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

: कोरबा: बजाज फाइनेंस के मैनेजर सहित 3 को पुलिस ने हिरासत में लिया,यह है पूरा मामला

Vivek Sahu

Mon, May 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा। आसान किस्तों में 0% ब्याज पर लोन देने का काम करने वाली बजाज फाइनेंस कंपनी के कोरबा ब्रांच मैनेजर सहित रिकवरी के कार्य में लगे दो अन्य कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके विरुद्ध सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला पर्सनल लोन से जुड़ा हुआ हैं। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत तुलसी नगर निवासी एक दंपति ने लगभग 70000 रुपए का पर्सनल लोन लिया है। लोन की किस्त हर महीने भुगतान की व्यवस्था बजाज फाइनेंस ने दंपति को दी है। बजाज फाइनेंस कंपनी का कहना है कि तीन माह से किस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा था। किस्त नहीं पटाए जाने पर कंपनी के द्वारा उनके घर पर दस्तक दी गई लेकिन घर पर नहीं मिले। उनकी खोजबीन में रिकवरी वाले कर्मचारी लगे हुए थे मिलने पर रिकवरी करने वाले कर्मचारी उसे बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय ले आए ताकि मैनेजर से बातचीत हो सके। बीच सड़क से पति को गाड़ी में बिठाकर ले जाने की घटना के बाद हड़बड़ाई पत्नी ने पुलिस सहायता केंद्र पहुंचकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने बजाज फाइनेंस कंपनी पहुंचकर उसके पति को चौकी लाया और बयान दर्ज करने के बाद मैनेजर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी ने बताया कि अभी कार्यवाही जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी किया जाएगा। किसी भी तरह के लोन की रिकवरी, वसूली के लिए किसी भी तरह का दबाव डालने, धमकाने, मारपीट करने या प्रताड़ित करने के मामले संज्ञान में आने के तत्काल बाद विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दिए हैं। पूर्व में इस तरह के मामलों में दर्जन से अधिक कार्यवाही हो चुकी है। उसी कड़ी में बजाज फाइनेंस से संबंधित यह कार्यवाही हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन