Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: राकेश अरोरा अध्यक्ष बने।

Vivek Sahu

Fri, May 2, 2025
परमेश्वरी नारायण लोक शिक्षण संस्थान कोरबा द्वारा संचालित बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, पंप हाउस ,कोरबा के कार्यकारिणी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर श्री राकेश अरोरा जी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव शरद कुमार दुबे ,कोषाध्यक्ष इंद्राज सिंह भाटिया, सहसचिव सुनील कोटवानी, एवं कार्यकारिणी सदस्य पद पर नवीन अरोरा एवं टी रामानी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश अरोरा ने सभी क्षेत्र मे विद्यालय के विकास और सुधार करने पर प्रतिबद्धता जताई एवं समस्त स्टाफ को गणवेश उपलब्ध करवाने की घोषणा किए। निवर्तमान अध्यक्ष किशोर कुमार अग्रवाल ने विद्यालय के लिए 10 कम्प्यूटर, 1 लेपटोप, 1 प्रोजेक्टर उपलब्ध करवाने और पानी सुविधा हेतु एक बोर लगवाने की घोषणा किए। उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने 15 दिन के अन्दर विद्यालय मे एक इनवर्टर उपलब्ध करवाने की घोषणा किए। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यो ने अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षक शिक्षिकाओ ने भी विद्यालय के विकास पर अपने विचार और सुझाव दिए और सभी नवीन कार्यकारिणी समिति सदस्यो को शुभ कामनाएँ दिए। इस अवसर पर सभी सम्माननीय पदाधिकारीगण, सदस्य और स्टाफ उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन