Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

: राजस्व मंत्री ने देवांगन समाज को दिया सामुदायिक भवन, विधायक मद से 20 लाख की स्वीकृति

Vivek Sahu

Fri, Oct 6, 2023
कोरबा।  जिले का देवांगन समाज को लंबे समय से अपने सामुदायिक भवन का इंतजार था । समाज की मांग पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जमीन का आवंटन कर दिया है। भवन निर्माण के लिए भी विधायक मद से 20 लाख रुपए के राशि की स्वीकृति दे दी है। शहर के शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे देवांगन समाज के सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जमीन का आवंटन किया गया है। जहां समाज के लोगों को अपने सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का एक बढ़िया विकल्प मिलेगा। स्थान शहर के समीप होने के कारण आस पास के देवांगन समाज के लोग यहां अपने कार्यक्रम आसानी से पूर्ण कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि देवांगन समाज के लोग के पास शहर के आसपास कोई सामुदायिक भवन नहीं था। समाज के प्रतिनिधियों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर अवगत कराया था कि सामाजिक कार्यक्रमों को पूरा करने में देवांगन समाज के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें किराए पर भवन लेना पड़ता है, जिसमें आर्थिक व्यय तो होता ही है, साथ ही समाज का अपना कोई भवन नहीं होने की पीड़ा भी है। राजस्व मंत्री अग्रवाल के संज्ञान में जैसे ही यह बात आई, उन्होंने तत्काल देवांगन समाज के भवन निर्माण के लिए विधायक मद से 20 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी। मंत्री ने कहा है कि देवांगन समाज के लिए सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। देवांगन समाज के लोगों में मंत्री की इस घोषणा के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। वह खुद भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि अब तक वे नेताओं के चक्कर काटते रहे, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही थी। जबकि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उनकी यह मांग पूरी कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन