Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: कोरबा पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए गए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश।

Vivek Sahu

Fri, May 23, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सजग कोरबा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।   इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य पेट्रोल पंप परिसरों को सुरक्षित बनाना एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जाना है।   निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक पेट्रोल पंप परिसर में CCTV कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं कि मुख्य प्रवेश मार्गों और रोड साइड एरिया की स्पष्ट निगरानी हो सके तथा सभी कैमरे चालू अवस्था में हों। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित स्थान पर रखी जाए। पंप परिसर में रात्रिकालीन समय में भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके।   सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए और उनका चरित्र सत्यापन भी समय-समय पर कराया जाए। सभी पेट्रोल पंपों में निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम और आपातकालीन नंबरों की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की उपस्थिति महसूस हो, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना को दी जाए। नकदी के संग्रहण और संवहन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाएl कोरबा पुलिस सजग कोरबा अभियान के माध्यम से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन