Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: स्लग - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

Vivek Sahu

Mon, Apr 14, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे।   शारीरिक प्रधान का प्रदर्शन कोरबा जिले के एमपी नगर दशहरा मैदान परिसर में संपन्न हुआ। शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नियुद्ध,यष्टी, दंडयुद्ध, योगासन, पदविन्यास, सामूहिक समता, घोष आदि विषयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ । जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवको की सहभागिता पूर्ण गणवेश में रही।   कोरबा नगर में दूसरी बार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।   कार्यक्रम के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब मौसम ने करवट बदलते हुए तेज आधी व तूफान के साथ बारिश होने लगी उस समय अतिथियों का उद्बोधन चल रहा था पर सभी स्वयंसेवक अनुशासन में रहते हुए अपने जगह बारिश में भीगते हुए निरंतर कार्यक्रम समाप्ति तक बैठे रहे।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नरेश दुबे , वक्ता नारायण नामदेव , सह प्रांत प्रचारक छत्तीसगढ़ प्रांत रहे । साथ ही मंच पर विभाग संघ चालक सत्येंद्रनाथ दुबे एवं नगर संघचालक अशोक तिवारी भी उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष स्वयंसेवकों के दक्षता को रखने के लिए एवं प्रदर्शन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशोर बुटोलिया,कैलाश नाहक, मृगेश यादव, उमेश सोनी, राजकुमार ठाकुर, योगेश्वर साहू, उमेन्द्र साहू, सुबोध सिंह शत्रुहन प्रसाद, संजीव प्रसाद, सभी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोगों का जनसमुह उपस्थित था ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन