Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कोरबा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाई – पति ही निकला हत्यारा।

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
कटघोरा( न्यूज उड़ान)थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास दिनांक 24 मार्च 2025 को सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महज कुछ घंटों की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। गहन जांच और त्वरित कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमान नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी श्री मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की गई। मृतका लता नेताम किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी। 24 मार्च की सुबह उसका शव घर के सामने बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और खुला दरवाजा मिलने से हत्या की आशंका गहरी हो गई। पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर हत्या के पीछे पति का ही हाथ होने की पुष्टि हुई। हत्या की वजह पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमोल सिंह नेताम (पिता संतराम नेताम, उम्र 34 वर्ष, निवासी दमऊकुंडा, हाल मुकाम डूमरमुड़ा, थाना बांगो) ने अपनी पत्नी लता नेताम की हत्या की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 8 माह पूर्व मृतका उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगी थी, जिससे वह नाराज था। इसके अलावा, मृतका ने हटकी बैंक से लोन लिया था, और बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार वसूली के लिए ग्राम डूमरमुड़ा जाने से आरोपी मानसिक रूप से परेशान था। घटना की रात अमोल सिंह नेताम मृतका के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार। कटघोरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन