Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

: 27 सितंबर तक छात्र कॉलेजों में ले सकेंगे प्रवेश, आत्मानंद और आदर्श में भी अवसर

Vivek Sahu

Sat, Sep 23, 2023
कोरबा/न्यूज उड़ान: छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश और विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र 27 सितंबर तक कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।   शासन ने कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि में इजाफा किया है। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। शासकीय ईवीपीजी अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना खरे ने बताया पीजी कॉलेज के साथ ही शासकीय आदर्श महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में संचालित स्नातक / स्नातकोत्तर / डिप्लोमा/ पी.जी.डिप्लोमा पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों में ऑनलाईन प्रवेश वर्तमान में जारी है। कुलपति के अनुमति से प्रवेश तिथि में 27 सितंबर तक कि वृद्धि की गई है। अतः प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र, जो अब तक किसी कारणवश कॉलेज में प्रवेश नही ले पाये हैं। ऐसे सभी छात्र उक्त तिथि तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के ऑनलाईन पोर्टल में अपना पंजीयन कर प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के पश्चात छात्र महाविद्यालय पहुंच कर अपनी सीट पक्की कर लें। यह अवसर सीट रिक्त रहने तक ही लागू है। कॉलेज के किसी भी संकाय में प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र सीधे कॉलेज पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन