Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: यातायात पुलिस सिविल लाइन थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

Vivek Sahu

Tue, Apr 1, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) मॉडीफाइड साइलेंसर बिना नंबर प्लेट शहर के सड़कों पर फराटे भर कर दो पहिया वाहनों पर घूमने वाले 25 बाइकर्स पर यातायात पुलिस सिविल लाइन थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई। हिन्दू नव वर्ष के मौके पर कानफोडू मॉडीफाइंड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट के गाड़ी पर शहर में तेज रफ्तार आतंक मचाने और फर्राटे भर कर शहर में घूमने वाले 25 बाइकर्स पर यातायात पुलिस और सिविल लाइन पुलिस के निहारिका टॉकीज सुभाष चौक के पास चेकिंग के दौरान ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।   CSP रवींद्र मीणा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि अब शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ और मॉडी फाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले को अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।   अब न्यायालय की प्रक्रिया और भारी भरकम जुर्माना के उपरांत ही उनके वाहनों को छोड़ने की कार्रवाई संभव हो सकेगी वैसे यह कार्रवाई त्वरित तौर पर की गई है लेकिन ऐसे मामलों में लगातार एक्शन लेने की आवश्यकता है। ऐसे बाइक चालकों को पकड़ने विभिन्न सड़क मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर भी किया जाना जरूरी है।   मॉडिफाई साइलेंसर और मॉडिफाई हॉर्न लगवाने वाले छोटे-बड़े वाहन धारकों और इस तरह का काम करने वाले गैरेज/दुकान संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए । इसके साथ-साथ दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों में बेवजह की तेज लाइट लगवाकर चलने वालों पर भी सख्ती बरतने की आवश्यकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन