Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण

Vivek Sahu

Fri, Mar 21, 2025
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 20 मार्च 2025 को थाना दीपका का निरीक्षण किया गया, जहां अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 21 मार्च 2025 को सुबह परेड निरीक्षण संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक (SP) कोरबा, श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के साथ कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 152 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उनकी तकनीकी स्थिति, कार्यक्षमता एवं रखरखाव की विस्तृत जांच की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करने के लिए पूर्णतः सक्षम हों। इसके बाद जनदर्शन (दरबार) आयोजित कर पुलिस परिवार के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं, तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात CSP कोरबा कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां पुलिस प्रशासनिक कार्यों, लंबित प्रकरणों, अपराध विवेचना की प्रगति एवं दैनिक कार्य प्रणाली की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान IG डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, संयमित व्यवहार एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता से संवाद में संयम एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन