Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कोरबा की सर्दी से कश्मीर की बर्फबारी तक: मासूम बच्ची का अनोखा आनंद

Vivek Sahu

Sun, Feb 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ का कोरबा इस समय कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, जहाँ शाम होते ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसी ठंड में कोरबा की एक फ़ैमिली ने कश्मीर की बर्फबारी का अनोखा आनंद लिया।   खास बात यह रही कि उनके साथ उनकी मात्र डेढ़ साल की बेटी भी थी, जो अपने मम्मी-पापा के साथ बर्फीली वादियों में खुशी से खेलती हुई नजर आई। जहाँ कोरबा में लोग सर्दी से बचने के लिए रज़ाई और गर्म कपड़ों में खुद को समेटे हुए हैं, वहीं इस छोटी बच्ची ने कश्मीर की बर्फबारी में बेफिक्र होकर आनंद लिया।   https://youtube.com/shorts/GEQop6kK-_I?si=p35kCnFe-Ryb1-dz     उसकी मासूम हँसी और नन्हें कदमों से बर्फ पर खेलना हर किसी का दिल जीत लेने वाला था। परिवार ने इस खास पल का वीडियो भी बनाया, जिसमें बच्ची बर्फ के गोले उठाकर खेलती और हंसती नजर आ रही है।   यह नज़ारा देखना सच में दिलचस्प था कि जहां बड़े भी इतनी ठंड में कांप रहे थे, वहीं यह नन्हीं परी बर्फ में बिना किसी डर के खेल रही थी। यह वीडियो न सिर्फ़ मनमोहक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बच्चों की खुशी के आगे ठंड भी हार मान जाती है!   देखिए इस वीडियो में प्यारी सी बच्ची को और वीडियो देखने के लिए इनका इंस्टाग्राम आईडी @BHUPENDRAVPRINCE तथा फ़ेसबुक आईडी Bhupendra Vprince है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन