Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : पाली तानाखार विधानसभा में VB G RAM G संगोष्ठी/कार्यशाला में निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने जगाया जन-जागरण का शंखनाद

पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत चैतमा ग्राम में आयोजित VB G RAM G (विकसित भारत – ग्राम जागरूकता अभियान) की संगोष्ठी/कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

कोरबा (न्यूज उड़ान) कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर निगम कोरबा के निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे तथा वरिष्ठ वक्ता के रूप में जिला महामंत्री भाजपा संजय शर्मा मंचासीन रहे।

अपने संबोधन में नरेंद्र देवांगन ने कहा कि यह अभियान केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का संकल्प है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से “योजना दूत” बनकर घर-घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री उत्तम रंधावा जी, जिला चिकित्सक प्रकोष्ठ सह संयोजक श्री लक्ष्मीनारायण जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्षगण श्री कृष्णा यदु जी, श्री रामफल यादव जी, श्री सुकालू प्रजापति जी, मंडल महामंत्री श्री कन्हैया यदु जी, श्री रामनाथ कश्यप जी, मंडल मंत्रीगण श्री राजकुमार कंवर जी, श्रीमती रंजिता अनंत जी, श्री योगेश यदु जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण पैंकरा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री कैलाश उइके जी, पूर्व महामंत्री श्री जयप्रकाश प्रजापति जी, भाजयुमो नेता श्री शैलेंद्र देवांगन जी, भाजयुमो जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री संजय मानिकपुरी जी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्री नरेंद्र गोस्वामी जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में श्री नरेंद्र देवांगन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा विकसित भारत 2047 के महाअभियान को जन-आंदोलन का रूप दें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन