: आदर्श मुक्ति धाम मोती सागर पारा रो रहा अपनी बदहाली पर,गैस शव दाह मशीन का नही हो सका संचालन प्रारंभ,निगम और पार्षद की अनदेखी का शिकार
Vivek Sahu
Tue, Jul 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) आदर्श मुक्ति धाम मोतीसागर पारा नगर निगम द्वारा निर्मित है, जहां बदहाली चरम पर है, आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, निगम के द्वारा साफ सफाई का ध्यान नही रखा जा रहा है जिससे जंगली घास फूस मुक्तिधाम को घेरे हुए है, पार्षद भी लोगो की सुविधा का ध्यान नही रख पा रहे है
https://youtu.be/cpdWtiepdt4?feature=shared
मिली जानकारी के अनुसार लाखो रुपए की लागत से अत्याधुनिक गैस शव दाह मशीन कुछ वर्षो से आकर मुक्तिधाम में स्थापित हो गई है लेकिन संचालन को लेकर नगर निगम द्वारा कोताही बरती जा रही है।
https://youtu.be/_vDm08TVa7c?si=huxKSbcSdUS4zr9z
इलेक्ट्रोनिक शव दाह मशीन को चलाने के लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नही की जा सकी है।
इस संबंध में पार्षद संतोष लांझेकर के मोबाइल 6262210577 पर संपर्क कर जानकारी चाही गई लेकिन पार्षद का मोबाइल फोन बंद आ रहा है इस वजह से पार्षद का पक्ष नही मिल सका ।
क्यों निगम गैस शव दाह गृह का संचालन नही करवा पा रहा है ...? पूछता है कोरबा
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन