: हर घर तिरंगा“ व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
Vivek Sahu
Tue, Aug 13, 2024
कोरबा स्वतंत्रता सप्ताह आजादी के महोत्सव ( 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024) तक के दौरान“ हर घर तिरंगा“ व नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में आज तिरंगा एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में जनपद सीईओ पोड़ी-उपरोड़ा श्री खगेश कुमार निर्मलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने रैली में भाग लेकर देश प्रेम एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट किया। साथ ही लोगां से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। रैली में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव की ग्रामीणों को जानकारी देकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन