Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल अब गरीब के बच्चे भी दिल्ली में करेंगे यूपीएससी की तैयारी।

Vivek Sahu

Mon, Jul 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ सरकार ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को दिल्ली कोचिंग करने हेतु भेजने का निर्णय लिया है। इस आदेश में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की उपेक्षा की गई है। दिल्ली की केंद्र सरकार के द्वारा सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए छात्र-छात्राओं के लिए 10% आरक्षण की व्यवस्था की गई है।   परंतु दुखद विषय है की छत्तीसगढ़ की सरकार ने सामान्य वर्ग की अपेक्षा करते हुए सामान्य छात्रों को इससे दूर रखा गया है।   उक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुनील जैन ने छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार से निवेदन किया है। जो आरक्षण का लाभ अन्य प्रतिभागियों को मिल रहा है वही लाभ सामान्य वर्ग के पिछड़े छात्रों को भी मिलना चाहिए।   अतः छत्तीसगढ़ सरकार अपने आदेश को संशोधित करते हुए पुनः एक आदेश पारित करें और 11 अक्टूबर तक दिए जाने वाले आवेदन में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप कमजोर छात्र-छात्राओं को को भी शामिल किया जाए। ताकि वह भी दिल्ली जा सके और इस कॉम्पिटेटिव एक्जाम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन