Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कोरबा क्लस्टर का bs4 कार्यक्रम कटघोरा में संपन्न हुआ

Vivek Sahu

Wed, Aug 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) कटघोरा के अंबेडकर भवन में 10:30 बजे ध्वजारोहण राष्ट्रगीत के पश्चात कार्यक्रम का प्रथम सत्र शुरू हुआ।   प्रथम सत्र का विषय " भारतीय संविधान को लागू करने की बोली तय करेगी आगामी शासन की दूरी - प्रचार करो, विस्तार करो प्रस्थापित करो। " इस विषय पर मंच संचालन रवि शंकर खूंटे जी ने किया। इस विषय पर प्रस्तावना तेरस राम जी ने किया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन सिंह कंवर ने इस विषय पर विस्तार से समझाया। और बताया कि कैसे एससी एसटी आरक्षण को संविधान के विरुद्ध जाकर के समाप्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है इसके साथ ही उन्होंने कॉलेजियम सिस्टम की प्रक्रिया और उसकी कमियों को बताया जिसका नुकसान इस देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था वह जनता को भोगना पड़ रहा है।   विशिष्ट अतिथि देव प्रसाद रत्नाकर जी ने भी इस विषय पर प्रकाश डालते हुए इस देश के संवैधानिक व्यवस्था पर बहुत ही गंभीर सवाल खड़े किए साथ ही संविधान को लागू नहीं होने के कारण आम जनमानस को होने वाले समस्याओं के बारे में बताया।   प्रथम सत्र के वक्त योगेश साहू जी ने बताया कि यह भी इस पर कार्यक्रम पूरे देश में 200 जगह पर क्लस्टर अधिवेशन में हो रहा है यह छत्तीसगढ़ के पांच जगह पर क्लस्टर अधिवेशन हो रहा है।   यह bs4 कार्यक्रम 2018 से चालू हुआ था जिसके परिणाम स्वरूप आज के समय में लोकसभा में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में लगभग अधिकांश सांसदों ने जय संविधान का नारा दिया।   दूसरे वक्ता सुखी राम पैगंबर जी ने भी संविधान को लागू करने को लेकर बहुत सारी समस्याओं के बारे में और उसके निदान के बारे में श्रोताओं को बताया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ए. के. क़ुरनाल जी ने बताया कि कैसे अन्य पार्टियों ने अन्य संगठनों ने हमारे बामसेफ संगठन के bs4 कार्यक्रम को कॉपी करके संविधान को लेकर कार्यक्रम चलाया और 2024 के चुनाव में इसे मुद्दा बनाया।   दोपहर 1 से 2 भोजन अवकाश के बाद अगले सत्र की शुरुआत हुई। दूसरे सत्र का विषय था "मूल निवासी बहुजनों का सामाजिक अभिसरण ही राष्ट्र निर्माण का सरल समीकरण" इस विषय की प्रस्तावना मूल निवासी संघ कोरबा जिला महासचिव प्रदीप बंदे जी ने दिया।   पसान से आये पहले वक्त देवराज सिंह मरकाम जी ने संविधान लागू नहीं होने के कारण उनके क्षेत्र में चिकित्सा हुआ शिक्षा की सुविधा की बहुत कमी है।   दूसरे वक्त मदनपुर से आए सिस्टर ज्ञानी ने संविधान से मिले महिलाओं के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया तीसरी वक्त सुनील सुना जी कॉलेजियम सिस्टम का भारी विरोध किया। चौथे वक्त प्रवीण पालिया जो कोरबा जिला के बाम सेफ अध्यक्ष हैं उन्होंने पांचवी अनुसूची वह पैसा कानून के बारे में समझाया।   अगले वक्त कोरबा मूल निवासी संघ उपाध्यक्ष रेखा साहू जी ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकार को लेकर समझाया।   अगले वक्त सम्मे लाल पाटले जी ने प्रश्न उत्तर व कविता की शैली से संवैधानिक बातें समझायी।   अगले वक्ता भुवनेश्वर प्रसाद दिव्या जी ने संवैधानिक हक अधिकार के बारे में बताया।   युवा वक्ता मुकेश पाटले व अनिल टंडन ने युवाओं को संवैधानिक कार्यक्रम में आने को लेकर समझाया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बामसेफ छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष सुखीराम पैगंबर जी ने सबका आभार पकट किया।   मंच संचालन मूलनिवासी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश साहू ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन