Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: डाइट कोरबा में,, जन-जन साक्षर ,,बनाने कुशल प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Vivek Sahu

Thu, Sep 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )डाइट कोरबा में प्राचार्य श्री राम हरि शराफ सर एवम डी. पी. ओ. मैडम श्रीमती सीमा भारद्वाज ,,साक्षरता विभाग ,,के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में ,,उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,,के अंतर्गत जन जन साक्षर बनाने जिले के ,,कुशल प्रशिक्षकों,, का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । इस प्रशिक्षण में जिले के पांचो विकासखंड से 10-10 व्याख्याता एवं शिक्षकों को बुलाया गया था । राज्य स्रोत समूह के मास्टर ट्रेनर्स.. डाइट कोरबा से व्याख्याता श्रीमती पदमा प्रधान ,श्रीमती जे.के .फ्लोरा.श्रीमती आशु गुप्ता .करतला विकासखंड से व्याख्याता श्री अशोक नायक .श्रीमती उपासना पाठक .श्री भूपेंद्र राठौर के द्वारा जिले से आए कुशल प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया यह सभी अपने-अपने विकासखंड में जाकर वहां प्रशिक्षण देंगे प्रशिक्षण के प्रारंभ में ,,उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,,के पांच घटक ,,बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान ,महत्वपूर्ण जीवन कौशल ,(डिजिटल, वित्तीय ,कानूनी, मतदान, पर्यावरण ) व्यावसायिक शिक्षा, बुनियादी शिक्षा ,सतत शिक्षा विषय को व्यवहारिक जीवन के विभिन्न उदाहरण के द्वारा समझाया गया ।   इसके साथ-साथ,, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,,के लक्ष्य ,उद्देश्य क्रियान्वयन ,DRG की भूमिका ,स्वयं सेवी शिक्षकों को प्रेरित कैसे करें ?उल्लास प्रवेशिका संदर्शिका का परिचय ,इसे कैसे पढ़ाए,भाषा एवं गणित पाठ योजना ,वातावरण निर्माण ,तकनीकी जानकारी, सीखने सिखाने की नवाचारी गतिविधि ,TLM ,आकलन विषयों पर भी SRGs द्वारा विभिन्न गतिविधियों एवं समूह कार्य के द्वारा समझ बनाया गया। अंत में आदरणीय प्राचार्य महोदय ,एवं डी.पी.ओ मैडम के द्वारा जो कोरबा जिला को 40,000 अस।क्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य मिला है ,हम सब के प्रयास से ही सफलता पूर्वक लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए प्रशिक्षण में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं ज्ञापित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन