Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा

Vivek Sahu

Tue, Aug 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया संतोषी चौहान पति बुधराम चौहान उम्र 35 वर्ष सा. सोमवारी बाजार बांकीमोंगरा थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि गजरा मोहल्ला एसईसीएल के क्वाटर बांकीमोंगरा में टीआई उषा मैडम के यहां खाना बनाने का काम करती हूं।   कि दिनांक 03.08.24 के शाम को टीआई मैडम बिलासपुर जा रही हूं घर का देखभाल करना बोली थी कि दिनांक 25.08.24 के शाम 05.00 बजे क्वाटर में काम करने गयी तो देखी कि बाहर लोहा का गेट में ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर दरवाजा टूटा हुआ था तब अपने पति बुधराम को बताई दोनों अन्दर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा घर में रखे एलईडी टीवी, गैस सिलेण्डर, एक नग गैस चूल्हा, एक नग इंडक्शन चुल्हा, एक नग मिक्सी, एक नग आयरन एवं घरेलू बर्तन कीमती 35000 रूप्य को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क. 138/2023 धारा- 305,331 (4) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया।   वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी तेज प्रताप द्वारा अपनी बांकीमोंगरा पुलिस टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम के साथ घटनास्थल का बारिकी से अवलोकन किया गया।   इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि कलीराम बरेठ अपने घर में बड़ा सा टीवी रखा है शायद चोरी का है कि सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा कलीराम बरेठ को तलब कर थाना लाया गया और पूछताछ करने पर उक्त घटना को कारित करना बताया जिसका मेमोरण्डम कथन लिया गया।   आरोपी की निशानदेही चोरी हुए सामान को आरोपी के घर से बरामद कर जप्त किया और कब्जा पुलिस लिया गया।   आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन