Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कारगिल विजय की रजत जयंती समारोह सुभाष चौक में आयोजित

Vivek Sahu

Fri, Jul 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पूर्व सैनिक सेवा संघ कोरबा के तत्वाधान में सुभाष चौक निहारिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रजत जयंती कार्यक्रम मनाया गया। कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के रजत जयंती समारोह में महापौर राजकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि एवं पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी, पार्षद सुख सागर निर्मलकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा मौन धारण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों के छक्कें छुड़ा दिये थे। एक तरफ सीधी ढ़लान वाली ऊंची पर्वत वही दूसरी ओर -15 डिग्री तापमान पर खड़े हमारे जवान प्रतिकुल परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारे और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अंतिम क्षण तक बहादुरी के साथ लड़ते हुए विजय ध्वज फहराने मे कामयाब रहें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के बारे में देश के सभी लोगों को पता है। इस युद्ध में 500 से अधिक जवानों ने बलिदान दिया वही सैंकड़ो वीर जवान घायल हुए थे। रेणु अग्रवाल ने बताया कि र्प्याप्त मात्रा मे गोला-बारूद नही होने के बावजूद बेहद ही समझदारी के साथ हमारे वीर जवानों ने इस लड़ाई को निर्णायक पल तक पहुंचाया, मैं उन सभी वीर जवानों को नमन करती हूॅ। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए पूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन मुकेश अदलखा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को हमें 25 वर्ष पूर्व के कारगिल संघर्ष की याद दिलाता है। इस अवसर पर हम अपने सेना के पराक्रम के प्रति श्रद्धांजली अर्पित करते है। कार्यक्रम के अंत में अभार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बी के सिंह ने कहा कि भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास दुर्गम पहाड़ों पर लड़ा गया कारगिल की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और पराक्रम दिलाते हुए विरोधियों को धराशाही कर भारत का नाम रोशन किया, इस कामयाबी को भारतवासी कभी भी भूल नही पायेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी सदस्यगण सहित आमजन काफी संख्या में उपस्थित होकर शहीद हुए वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन